scriptअगरतला उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नेताओं पर हमला, राहुल गांधी बोले- BJP के गुड़ों को न्याय के कठघरे में खड़ा करना चाहिए | Attack on Congress Leaders in Agartala After Won Bypoll Election 2022 | Patrika News

अगरतला उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नेताओं पर हमला, राहुल गांधी बोले- BJP के गुड़ों को न्याय के कठघरे में खड़ा करना चाहिए

locationनई दिल्लीPublished: Jun 26, 2022 04:46:34 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Agartala Bypoll Result: त्रिपुरा की अगरतला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुदीप रॉय बर्मन ने जीत हासिल की। लेकिन उनकी जीत के बाद कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। कांग्रेस ने इस हमले का आरोप भाजपा पर लगाया है।

congress_leader.jpg

Attack on Congress Leaders in Agartala After Won Bypoll Election 2022

Agartala Bypoll Result: देश के अलग-अलग राज्यों में खाली हुई विधानसभा और लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए। त्रिपुरा के अगरतला सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इस जीत के बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं पर हमला हुआ। उनसे मारपीट की गई। कांग्रेस ने मारपीट का आरोप भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए इस घटना की निंदा की और कहा कि बीजेपी के गुंडों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना चाहिए।

बताते चले कि त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब की कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री रहे सुदीप रॉय बर्मन ने अगरतला सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अशोक सिन्हा को शिकस्त दी। अगरतला विधानसभा सीट त्रिपुरा पश्चिम के अंतर्गत आती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे, उसी दौरान उनपर हमला किया गया।

 

https://twitter.com/INCIndia?ref_src=twsrc%5Etfw

हमले में जख्मी हुए नेताओं की तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि उपचुनाव में हमारे अच्छे प्रदर्शन और श्री सुदीप रॉय बर्मन जी की ऐतिहासिक जीत से कुंठित हो कर भाजपा अब गुंडागर्दी और हिंसा पर उतर आयी है। यह रक्तरंजित राजनीति ही भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा है। कांग्रेस के इस ट्वीट को टैग करते हुए राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है।

यह भी पढ़ेंः मजह 3 महीने में ही ढह गया भगवंत मान का किला, मूसेवला हत्याकांड के अलावा ये हैं हार के कारण

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मैं भाजपा के गुंडों द्वारा हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर किए गए शातिर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस ने अगरतला उपचुनाव में जीत हासिल की। जनता हमारे साथ है। शर्मनाक है कि पुलिस हमले को रोकने के बजाय मूकदर्शक बनी रही। भाजपा के इन गुंडों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः Bypoll results 2022: UP की आजमगढ़ सीट से निरहुआ की हुई जीत, दिल्ली में मिली जीत पर केजरीवाल गदगद

बताते चले कि अगरतला सीट पर सुदीप रॉय बर्मन ही पहले भी विधायक थे, लेकिन तब वो भाजपा के विधायक थे। 2022 के शुरुआत में सुदीप रॉय बर्मन भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। जिसके बाद अगरतला-6 सीट के लिए 23 जून को उपचुनाव हुए। उपचुनाव में कांग्रेस सुदीप रॉय बर्मन को तो बीजेपी ने अशोक सिन्हा को मैदान में उतारा था।

ट्रेंडिंग वीडियो