scriptAttempt to infiltrate along the border with Punjab failed, Pakistani i | पंजाब से सटी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | Patrika News

पंजाब से सटी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

locationनई दिल्लीPublished: Aug 14, 2023 07:32:18 pm

Submitted by:

Suresh Vyas

- आधी रात बाद पठानकोट में घुसने की कर रहा था कोशिश

पंजाब से सटी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर
पंजाब से सटी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब से सटी अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर स्वतंत्रता दिवस के मौके घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह व्यक्ति सोमवार को अंधेरे का फायदा उठाते हुए आधी रात बाद पठानकोट में घुसने की कोशिश कर रहा था। सीमा प्रहरियों ने गोली चलाने से पहले उसे रुकने का इशारा भी किया, लेकिन वह तेजी से तारबंदी के नजदीक पहुंच गया तो बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर उसे वहीं ढेर कर दिया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.