scriptBe alert 5 major changes have taken place in country since 1 June there is relief and burden has increased | अलर्ट हो जाएं, देश में 1 जून से हो गए 5 बड़े बदलाव, कहीं मिली राहत तो कहीं बढ़ गया जेब पर बोझ | Patrika News

अलर्ट हो जाएं, देश में 1 जून से हो गए 5 बड़े बदलाव, कहीं मिली राहत तो कहीं बढ़ गया जेब पर बोझ

locationनई दिल्लीPublished: Jun 01, 2023 10:00:00 am

Rule Change from 1st June जून की आज पहली तारीख है। इस माह 1 June 2023 को पांच बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। यह बदलाव कहीं तो राहत पहुंचाएंगे तो कहीं जेब पर बड़ा असर डालेंगे। इस बदलाव से आम जनता पर बड़ा असर पड़ेगा। आज से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी गिरावट आएगी। तो बेनामी बैंक जमा को लेकर देश में बड़ा अभियान चलेगा। 1 June को होने वाले इन पांच बदलाव के बारे में जानें...

5_big_changes.jpg
देश में 1 जून से हो गए 5 बड़े बदलाव


दोपहिया वाहन हुए महंगे

देश में एक जून से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना अब महंगा हो गया। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदने के लिए अब ज्यादा जेब ढीली होगी। 21 मई 2023 को जारी नोटिस के अनुसार, भारी उद्योग मंत्रालय ने FAME-II सब्सिडी राशि में बड़ा बदलाव किया है। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी को 15 हजार रुपए से प्रति किलोवॉट से घटाकर 10 हजार रुपए प्रति किलोवॉट कर दिया है। और यह आज से लागू हो गया है। अब इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन खरीदना 25,000 रुपए तक महंगा हो जाएगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.