scriptअगले 5 दिनों तक UP समेत उत्तर भारत में ठंड का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी | Be careful for next 5 days jet stream winds Red alert issued for cold in North India including UP warning about dense fog also | Patrika News
राष्ट्रीय

अगले 5 दिनों तक UP समेत उत्तर भारत में ठंड का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी

दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

Jan 20, 2024 / 07:49 pm

Paritosh Shahi

fog_red_alert.jpg

दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जबकि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में ठंडे दिन की स्थिति बनी रह सकती है। आईएमडी ने कहा कि समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 130-140 समुद्री मील नॉट की “जेट स्ट्रीम हवाएं” उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चल रही हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा, ”इससे ठंडी हवाएं नीचे की तरफ आ रही हैं और उत्तर भारत में शीत लहर/ठंडे दिन की स्थिति बढ़ रही है। अगले 3-4 दिनों में जेट स्ट्रीम की इसी तरह की तीव्रता जारी रहने की संभावना है।”

 

आईएमडी ने बुलेटिन में क्या बताया

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस और पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, राजस्थान और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में यह सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भविष्यवाणी

आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में रविवार सुबह तक और कुछ हिस्सों में रात/सुबह में कुछ घंटों के लिए और अगले चार दिनों तक कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार और रविवार की सुबह कुछ घंटों के लिए और अगले तीन दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में रात/सुबह में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।”

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को और अगले तीन दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में शीतलहरजारी रहने की संभावना है। वहीं बात बिहार की करें तो यहां के कुछ हिस्सों में 24 जनवरी तक और पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में रविवार तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

बाकि हिस्सों को लेकर कही ये बात

आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं होने की भी भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा, ”शनिवार और रविवार को पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। रविवार तक उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर पाला पड़ने की संभावना है।”

Hindi News/ National News / अगले 5 दिनों तक UP समेत उत्तर भारत में ठंड का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो