scriptBengaluru court says Block Bharat Jodo and Congress Twitter Handle | कांग्रेस और 'भारत जोड़ो' ट्विवर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश, जानिए बेंगलुरु कोर्ट ने क्यों दिया यह फैसला | Patrika News

कांग्रेस और 'भारत जोड़ो' ट्विवर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश, जानिए बेंगलुरु कोर्ट ने क्यों दिया यह फैसला

locationनई दिल्लीPublished: Nov 08, 2022 07:56:07 am

Submitted by:

Prabhanhu Ranjan

Congress Twitter Handle Block: भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को सोमवार को एक बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने कॉपीराइट के मामले में कांग्रेस और भारत जोड़ो ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

congress_bharat_jodo_yatra.jpg
Bengaluru court says Block Bharat Jodo and Congress Twitter Handle

Congress Twitter Handle Block: बेंगलुरु कोर्ट ने आज कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कांग्रेस और भारत जोड़ो ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इसके साथ-साथ कोर्ट ने कांग्रेस और भारत जोड़ो ट्विटर हैंडल से शेयर की गई मार्केटिंग वीडियो को भी हटाने का आदेश दिया है। मालूम हो कि बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर कांग्रेस इस समय भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा का सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.