नई दिल्लीPublished: Mar 26, 2023 07:56:33 am
Shaitan Prajapat
राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। आज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देश के सभी राज्यों में सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली में आज कांग्रेस महात्मा गांधी की समाधि पर सत्याग्रह का कार्यक्रम कर रही है।
गुजरात के सूरत की अदालत द्वारा राहुला गांधी को दो साल की सजा सुनाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य किए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। बीते तीन दिन से कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस आज सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों पर गांधी प्रतिमाओं के सामने सत्याग्रह करने जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस महात्मा गांधी की समाधि पर सत्याग्रह का कार्यक्रम कर रही है। बताया जा रहा है कि आंदोलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कई दिग्गज नेता भी शामिल हो सकती हैं।