scriptBihar BJP President Samrat Chaudhary Meets Home Minister Amit Shah | भाजपा कार्यकर्ताओं को साजिशन फंसाया जा रहा, अमित शाह से मिलकर बिहार BJP अध्यक्ष ने की शिकायत | Patrika News

भाजपा कार्यकर्ताओं को साजिशन फंसाया जा रहा, अमित शाह से मिलकर बिहार BJP अध्यक्ष ने की शिकायत

Published: Aug 01, 2023 11:08:14 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार नाकामी छिपाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। इससे पहले भी रामनवमी पर्व के मौके पर भी सासाराम और बिहार शरीफ में सरकार का रवैया ऐसा ही रहा था।

bihar_bjp.jpg
भाजपा कार्यकर्ताओं को साजिशन फंसाया जा रहा, अमित शाह से मिलकर बिहार BJP अध्यक्ष ने की शिकायत

Bihar BJP: भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सम्राट चौधरी के साथ बिहार भाजपा के कई और नेता भी साथ थे। इस मुलाकात के दौरान बिहार में साजिश के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाने की शिकायत सम्राट चौधरी ने अमित शाह से की। दरअसल मंगलवार को बिहार भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान बिहार में मुहर्रम के दौरान एक साजिश के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं को विभिन्न मामलों में फंसाने की शिकायत की।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.