scriptनीतीश कुमार के हाथों में JDU की कमान, फूट-फूटकर रोए नेता | Bihar CM Nitish Kumar elected as JD(U) President | Patrika News

नीतीश कुमार के हाथों में JDU की कमान, फूट-फूटकर रोए नेता

Published: Apr 10, 2016 03:30:00 pm

Submitted by:

जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष शरद यादव के इस्तीफे के बाद बिहार के मुख्यंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली है। नीतीश कुमार ने कहा कि शरद यादव मार्गदर्शक बने रहेंगे।

nitish kumar

nitish kumar

बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष शरद यादव के इस्तीफे के बाद बिहार के मुख्यंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली है। यह फैसला जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को लिया गया है। 
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लगी मुहर 

लगातार तीन बार अध्यक्ष रह चुके शरद यादव के इस्तीफे के बाद से नीतीश कुमार को नया सुप्रीमो बनाए जाने की चर्चा थी। रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों ने नीतीश के नाम पर मुहर लगाकर इस बात की पुष्टि कर दी। इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि शरद यादव मार्गदर्शक बने रहेंगे। 
फूट-फूटकर कर रोए केसी त्यागी

रिपोर्टस के मुताबिक शरद यादव के इस्तीफा देने के बाद बैठक में मौजूद सदस्यों की आंखों में आंसू आ गए। पूरा माहौल गमगीन हो गया। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी तो फूट-फूटकर रोने लगे।
2006 से अब तक रहे अध्यक्ष

बता दें कि शरद यादव ने खुद की चौथी बार पार्टी अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया था। शरद यादव 2006 में जेडीयू के अध्यक्ष बने थे और साल 2013 में तीसरी बार पार्टी अध्यक्ष चुने गए थे। 
आरएलडी और झाविमो का जेडीयू में विलय

जेडीयू में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही विलय की प्रक्रिया भी तेज होने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) और झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) जेडीयू में विलय को तैयार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो