scriptBihar Mahaghatbandhan Rally in Purnia Lalu Prasad Yadav, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav attack on BJP | लालू की हुंकार- '2024 में भाजपा का सफाया', तेजस्वी बोले- 'BJP में लीडर नहीं सब डीलर', पढ़े पूर्णिया रैली की बड़ी बातें | Patrika News

लालू की हुंकार- '2024 में भाजपा का सफाया', तेजस्वी बोले- 'BJP में लीडर नहीं सब डीलर', पढ़े पूर्णिया रैली की बड़ी बातें

locationनई दिल्लीPublished: Feb 25, 2023 05:21:16 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Bihar Mahaghatbandhan Rally: बिहार के पूर्णिया जिले में शनिवार 25 फरवरी को महागठबंधन की ओर से एक बड़ी रैली आयोजित की गई। रैली में राजद, जदयू, हम, कांग्रेस, लेफ्ट सहित अन्य दलों के नेता मौजूद थे। रैली को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया।

 

313.jpg
Bihar Mahaghatbandhan Rally in Purnia Lalu Prasad Yadav, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav attack on BJP

Bihar Mahaghatbandhan Rally: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलें आम चुनाव को लेकर सियासी समीकरण बनाने में जुटी हैं। इसी कड़ी में शनिवार 25 फरवरी को बिहार में दो बड़ी रैली हुई। एक तरफ बीजेपी के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया तो दूसरी ओर पूर्णिया में महागठबंधन की ओर से बड़ी रैली बुलाई गई थी। पूर्णिया की रैली में जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा, लेफ्ट के बड़े नेताओं के साथ-साथ बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद मौजूद थे। महागठबंधन की पूर्णिया रैली को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू पहली बार किसी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वीडियो क्रॉन्फ्रेसिंग के जरिए लालू ने जनसभा को करीब 10 मिनट तक संबोधित किया। पढ़िए इस रैली से जुड़ी बड़ी बातें।


Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.