scriptBihar: Police action in Araria journalist Vimal Yadav murder case, two youths detained | बिहार: अररिया के पत्रकार मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार | Patrika News

बिहार: अररिया के पत्रकार मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Aug 19, 2023 11:42:36 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Araria journalist Vimal Yadav murder case : बिहार के अररिया जिले में कल पत्रकार विमल यादव की घर में घुसकर गोलीमार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़ पत्रकार की हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Araria journalist Vimal Yadav murder case
Araria journalist Vimal Yadav murder case

Bihar Journalist Shot Dead: बिहार के अररिया जिले में कल पत्रकार विमल यादव की घर में घुसकर गोलीमार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़ पत्रकार की हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 11 बजे राज्य के एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अररिया में आईजी ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आपको बता दें कि 2019 में विमल यादव के छोटे भाई की भी अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी गई थी। वह अपने भाई के मर्डर केस में इकलौते गवाह थे। उनके भी बीते कुछ दिनों धमकियां मिल रही थी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.