बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बने, घर में आई नन्हीं परी
नई दिल्लीPublished: Mar 27, 2023 10:42:28 am
लालू के बेटे और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। तेजस्वी की पत्नी रेचल उर्फ राजश्री ने बेटी को जन्म दिया। यह जानकारी उनकी बहन रोहिणी रोहिणी आचार्य ने दी है।


Tejashwi Yadav
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के घर नई पीढ़ी का आगमन हो गया है। लालू के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बच्चे को जन्म दिया है। तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। घर में नए सदस्य की एंट्री को लेकर लालू यादव के परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव के पिता बनने को लेकर कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही थी।