राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में BJD का नारी शक्ति वंदन, 33 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं

Lok Sabha Elections 2024: महिला आरक्षण देश में भले ही नई जनगणना के बाद लागू होगा लेकिन बीजू जनता दल (बीजेडी) लोकसभा चुनाव-2024 में ही नारी शक्ति वंदन को तैयार है।

Apr 13, 2024 / 09:57 am

Akash Sharma

बीजू जनता दल (बीजेडी) लोकसभा चुनाव-2024 में ही नारी शक्ति वंदन को तैयार

Lok Sabha Elections 2024: देश में संसद व विधानसभा चुनाव में महिला आरक्षण भले ही नई जनगणना के बाद लागू होगा, लेकिन बीजू जनता दल (बीजेडी) लोकसभा चुनाव-2024 में ही नारी शक्ति वंदन को तैयार है। देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वालों में से एक नवीन पटनायक की पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषित 20 उम्मीदवारों में छह महिलाओं को शामिल किया है। राज्य की कुल 21 सीटों में से एक और सीट के लिए महिला उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। पार्टी ने बालासोर सीट से भाजपा छोड़ कर आईं लेखाश्री सामंतसुंघर को प्रत्याशी बनाया है।

महिलाओं को दूसरी बार दिए इतने टिकट

यह दूसरा मौका है जब बीजेडी लोकसभा में 33 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। इससे पहले 2019 में भी पार्टी ने सात महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था जिसमें से पांच ने चुनाव जीता था। बीजेडी ने 2019 के आम चुनाव से एक साल पहले महिला आरक्षण विधेयक पर सहमति बनाने के लिए 22 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों से संपर्क अभियान चलाया था लेकिन सफलता नहीं मिली तो खुद की पार्टी पर यह फार्मूला लागू किया था।

 

विधानसभा में पालन नहीं


हालांकि विधानसभा चुनाव में बीजेडी महिलाओं को 33 फीसदी सीटों के फार्मूले से दूर है लेकिन संख्या बढ़ रही है। विधानसभा की कुल 147 सीटों में से पार्टी ने 117 घोषित उम्मीदवारों में 22 महिलाओं को मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में 147 में से 19 महिलाओं को टिकट दिया गया था जिसमें से 12 ने जीत हासिल की थी। प्रदेश में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव होंगे।

ये भी पढ़ें:

Hindi News / National News / Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में BJD का नारी शक्ति वंदन, 33 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.