scriptBJP and JDS Came together in karnataka Former CM HD Kumaraswamy says We Fight against Congress | कर्नाटक में भाजपा को मिला JDS का साथ, कुमारस्वामी बोले- कांग्रेस के खिलाफ मिलकर करेंगे काम | Patrika News

कर्नाटक में भाजपा को मिला JDS का साथ, कुमारस्वामी बोले- कांग्रेस के खिलाफ मिलकर करेंगे काम

locationनई दिल्लीPublished: Jul 21, 2023 07:36:18 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

BJP-JDS Alliance: कर्नाटक में जनता दल सेकुलर (JDS) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ आ गई है। जेडीएस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी राज्य में भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस की नाकामियों के खिलाफ काम करेगी।

कर्नाटक में भाजपा को मिला JDS का साथ
कर्नाटक में भाजपा को मिला JDS का साथ

BJP-JDS Alliance: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को कर्नाटक से एक मजबूत साथी मिल गया है। कर्नाटक में जेडीएस ने भाजपा के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। जेडीएस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी राज्य में भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस के खिलाफ काम करेगी। इन दोनों दलों के एक होने की अटकलें बीते कई दिनों से लगाई जा रही थी। लेकिन अब एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा के साथ आने की बात का ऐलान कर दिया है। मालूम हो कि कर्नाटक में इस समय कांग्रेस की सरकार है। यहां भाजपा दूसरे तो जेडीएस तीसरे नंबर की पार्टी है। ऐसे में अब कर्नाटक की पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा और जेडीएस का विपक्ष आवाज बुलंद करता नजर आएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.