Published: Aug 14, 2023 03:36:45 pm
Prashant Tiwari
Randeep Surjewala: हरियाणा के कैथल में रविवार को भाजपा को घेरने के चक्कर में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने विवादित बयान दे दिया। उनके बयान के बाद अब CM खट्टर ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
हरियाणा के कैथल में रविवार को भाजपा को घेरने के चक्कर में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने भाजपा को वोट देने वाले लोगों को “राक्षस” बता दिया। अब इस बयान के बाद वह मुश्किल में पड़ते जा रहे हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी जहां उन पर हमलावर है। वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उन पर कार्रवाई करने का संकेत दिया हैं।
भाजपा को वोट देने वाले राक्षस- सुरजेवाला
सुरजेवाला ने रविवार को कैथल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा-जजपा समर्थकों को राक्षस बताया था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जो वोट देता है और जो भाजपा का समर्थक है वे राक्षस प्रवृत्ति का है। मैं आज महाभारत की इस धरती से उन्हें श्राप देता हूं।