scriptBJP engaged in preparations for Loksabha elections four states Rajasthan, Bihar, Odisha, Delhi appointed new BJP presidents | BJP ने बिहार, राजस्थान, ओडिशा और दिल्ली में बदले अध्यक्ष, क्या है इस बदलाव का मतलब? | Patrika News

BJP ने बिहार, राजस्थान, ओडिशा और दिल्ली में बदले अध्यक्ष, क्या है इस बदलाव का मतलब?

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2023 07:14:05 pm

BJP President : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को चार राज्यों के नए प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति का एलान किया। बताया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन में यह अहम बदलाव किए गए हैं।

new_bjp_presidents.jpg
चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, चार प्रदेशेंं में नए अध्यक्ष नियुक्त किए
BJP President : भाजपा ने चुनाव 2024 को देखते हुए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस चुनाव में भाजपा कोई चूक नहीं करना चाहती है। इसलिए जहां कही भी कोई कमजोरी दिखती है, उसे दुरूस्त करने में जुट जाती है। इसी के तहत भाजपा ने कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कई राज्यों के नए प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति का एलान किया। चुनावी राज्य राजस्थान में पार्टी ने लोकसभा सांसद सीपी जोशी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष होंगे। बिहार में यह जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। ओडिशा में मनमोहन समल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन में यह अहम बदलाव किए गए हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.