दरअसल मनीलॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने राणा कपूर ने कहा कि तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने प्रियंका गांधी से एम एफ हुसैन की पेटिंग खरीदने के लिए उन्हें मजबूर किया । वहीं कहा कि पेंटिंग को खरीदने से मना किया तो गांधी परिवार से संबंध खराब हो जाएंगे। इसके साथ ही राणा कपूर ने यह भी बताया कि उनसे कहा गया कि पेंटिग खरीदने से पद्म भूषण सम्मान मिलने में भी मदद मिलेगी। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने हैं।
कांग्रेस की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ऐसे व्यक्ति ने आरोप लगाया है जिसकी 20 से 30 बार जमानत खारिज हो चुकी है। जिसे बदमाश और धोखेबाज कहा जाता है। वह मृत लोगों के बारे में आरोप लगाता है और सरकार केवल इसलिए खुशी से उछल रही है क्योंकि यह उनके राजनीति के अनुकूल है। इसके साथ ही अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आप कुछ भी लीक करके गोदी मीडिया के द्वारा भुनाने की कोशिश करते हैं। 2010 का ट्रांजेक्शन आप 2022 में गोदी मीडिया के द्वारा भुना रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कौन ये बयान दे रहा है? किस भय या लालच से दे रहा है? और वो भी वह व्यक्ति बयान दे रहा है जिसकी इनती महान विश्वसनीयता है? जिसे सरकार ही फ्रॉड बोलती है उसको आगे रखकर सरकार राजनीति कर रही है। वहीं यह भी कहा कि राणा कपूर ने उन लोगों पर चतुराई से आरोप लगाया है जो अब जीवित नहीं हैं। अब न तो मुरली देवड़ा यहां पर हैं और न ही अहमद पटेल हैं।
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सरकार पार्टी को डराने की कोशिश कर रही है। वे लोगों को डराने के लिए,राजनीतिक प्रतिशोध करने के लिए एक भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें यह बेहतर पता होना चाहिए कि कम से कम मृतकों को तो बख्श दो, कम से कम देवड़ा और पटेल जैसे लोगों को इतनी लापरवाही से बदनाम मत करो। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) के भी विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया।
कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथभाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कांग्रेस और गांधी परिवार ने जबरन वसूली की है और पद्म भूषण को भी बेच रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे का जिक्र करते हुए कहा कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है।आम लोग पीड़ित हैं और कांग्रेस व गांधी परिवार आनंद ले रहे हैं। इसके साथ ही गौरव भाटिया ने राणा कपूर द्वारा लगाए गए आरोपो को दोहराते हुए कहा कपूर पेंटिंग के लिए 2 करोड़ रुपये नहीं देना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस सरकार के मंत्रियों ने उन पर दबाव डाला कि अगर उन्होंने प्रियंका गांधी से पेंटिंग नहीं खरीदी, तो गांधी परिवार उन पर कहर बरपाएगा।
यह भी पढ़े - यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर का दावा- प्रियंका गांधी से पेटिंग खरीदने को किया गया मजबूर, उसी पैसों से हुआ सोनिया गांधी का इलाज
सोनिया गांधी के इलाज में मदद करके किया अच्छा कामराणा कपूर ने ED को बताया है कि प्रियंका गांधी से एम एफ हुसैन की पेटिंग खरीदने के लिए उन्हें मजबूर किया गया और उस पेटिंग से प्राप्त पैसों से गांधी परिवार ने सोनिया गांधी का इलाज न्यूयॉर्क में कराया। इसके साथ ही यह भी बताया कि सोनिया गांधी के करीबी अहमद पटेल ने उनसे कहा था कि सोनिया गांधी के इलाज के लिए मदद करके अच्छा काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पद्म भूषण देने के लिए उनके नाम पर समुचित ढंग से विचार किया जाएगा। वहीं आरोप पत्र के अनुसार मुरली देवड़ा ने भी कहा था कि पेंटिग खरीदने से पद्म भूषण सम्मान मिलने में भी मदद मिलेगी।