नई दिल्लीPublished: Oct 18, 2023 04:55:05 pm
Shaitan Prajapat
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाया है। शिवकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने की भाजपा की कोशिश की जानकारी है।
DK Shivakumar's serious allegation on BJP : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाया है। शिवकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने की भाजपा की कोशिश की जानकारी है। उन्होंने कहा कि मैं यह जानता हूं भाजपा कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। सभी विधायक आ रहे हैं और मुख्यमंत्री मुझे बता रहे हैं कि कौन भाजपा के संपर्क में है। वे हमें यह भी बता रहे हैं कि उन्हें क्या पेशकश की जा रही है।