नई दिल्लीPublished: Mar 21, 2023 02:55:41 pm
Prabhanshu Ranjan
Nishikat Dubey VS Mahua Moitra: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के चुनावी हलफनामे को शेयर करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उनपर गंभीर सवाल खड़े किए है। निशिकांत दुबे के चुनावी हलफनामे के अनुसार दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में भी मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली।
Nishikat Dubey VS Mahua Moitra: झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद निशिकांत दुबे की गिनती भाजपा के तेज तततर्रार नेताओं में होती है। गोड्डा, देवघर, जामताड़ा के साथ-साथ इनका दबदबा बिहार के भागलपुर, बांका जैसे जिले में ही है। संसद में आक्रमक अंदाज में विपक्षी नेताओं को हवा निकालने में भी निशिकांत दुबे माहिर है। लेकिन अब वो खुद को चुनावी हलफनामे को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। कांग्रेस के एक सांसद ने लोकसभा स्पीकर से निशिकांत दुबे के चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इसके बाद अब टीएमसी की फायरब्रांड नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने भी निशिकांत दुबे पर हमला बोला है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री और उम्र पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने डॉक्यूमेंट को शेयर कर सवाल उठाया है कि दस साल की उम्र में वे हाई स्कूल कैसे पास हो गए?