त्रिपुरा में आज से चुनाव प्रचार शुरू करेगी बीजेपी, जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत
नई दिल्लीPublished: Feb 03, 2023 08:05:48 am
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा आज से त्रिपुरा में चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। पार्टी के राष्ट्रीय नड्डा आज अमरपुर से विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत कर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दो सार्वजनिक रैलियां करने वाले हैं।


jp nadda
भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज से त्रिपुरा में चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यय जेपी नड्डा आज से चुनाव प्रचार प्रसार की शुरुआत करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि नड्डा पहली सभा को उनाकोटी जिले के कुमारघाट और उसके बाद गोमती जिले के अमरपुर में संबोधित करेंगे। राज्य में 35 अन्य रैलियां भी निकाली जाएंगी। इनका नेतृत्व केंद्रीय और राज्य दोनों स्तर के मंत्री करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शनिवार की रैलियों में हिस्सा लेंगे।