चंडीगढ़ मेयर पद पर भाजपा का कब्जा, अनूप गुप्ता होंगे नये मेयर
नई दिल्लीPublished: Jan 17, 2023 01:53:40 pm
BJP wins Chandigarh Mayor poll: बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीत लिया है। बीजेपी को कुल 15 वोट मिले जबकि AAP को 14 वोट मिले। भाजपा के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे।


BJP wins Chandigarh Mayor poll
BJP wins Chandigarh Mayor poll: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के बहुमत वाले नगर निगम में बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। इस चुनाव में बीजेपी के अनूप गुप्ता ने जीत दर्ज की। मेयर पद के लिए हुए इस चुनाव में बीजेपी और आप के उम्मीदवार के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। नगर निगम चुनावों में बीजेपी की जीत से पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है।