नई दिल्लीPublished: Feb 01, 2023 07:26:49 am
Shaitan Prajapat
Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए यूनियन बजट 2023 संसद में पेश करेंगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पांचवां बजट है।
Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए संसद में देश का आम बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 5वां बजट है। अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट भी होगा। पिछले 2 साल के आम बजट की तरह ही ये बजट भी पेपरलेस होगा। इस बजट में देश के आर्थिक विकास और इकोनॉमी से जुड़े विभिन्न फैसले लिए जाएंगे।