scriptबजट 2023 से वित्त मंत्री की पहली बड़ी घोषणा- एक साल के लिए बढ़ाई गई मुफ्त अनाज योजना | Budget 2023: Scheme to Supply Free Foodgrains Extended for one Year | Patrika News

बजट 2023 से वित्त मंत्री की पहली बड़ी घोषणा- एक साल के लिए बढ़ाई गई मुफ्त अनाज योजना

locationनई दिल्लीPublished: Feb 01, 2023 11:36:11 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Budget 2023-24: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट संसद में पेश कर रही हैं। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें है। इस समय वित्त मंत्री संसद में बजट भाषण पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने बजट से पहली बड़ी घोषणा कर दी है।

9.jpg

Budget 2023: Scheme to Supply Free Foodgrains Extended for one Year

Budget 2023 24: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर रही हैं। इस समय वित्त मंत्री संसद में बजट का भाषण पढ़ रही है। बजट भाषण से वित्त मंत्री ने पहली बड़ी घोषणा कर दी है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान बताया कि कोरोना के दौरान शुरू की मुफ्त अनाज योजना को एक साल के लिए बढ़ाया गया है। इस योजना के तहत देश के 81.3 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मिल रही है। यह योजना एक साल के लिए बढ़ाई गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना है। दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है।


हर व्यक्ति को 5 किलो प्रति महीने मुफ्त अनाज

वित्त मंत्री ने कहा कि हमने कोरोना काल में यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखा न सोए। सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करके हर व्यक्ति को खाद्यान सुनिश्चित किया। 28 महीने तक 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की व्यवस्था की गई। यह योजना अगले साल तक चालू रहेगी। इस योजना से हर व्यक्ति को 5 किलो अनाज प्रति महीने दिया जाता है।

https://twitter.com/hashtag/UnionBudget2023?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

बीपीएल कार्ड वाले परिवारों को मिलता है लाभ

चूंकि यह योजना गरीबों के लिए लाई गई है, इसलिए बीपीएल कार्ड वाले परिवारों को ही इसके तहत लाभ मिल सकता है। अब तक इस स्कीम के कई चरण हो चुके हैं। पहला चरण अप्रैल- जून 2020 तक था। इसके बाद के चरण कुछ इस तरह से हैं-जुलाई- नवंबर 2020, मई- जून 2021, जुलाई- नवंबर 2021, दिसंबर- मार्च 2022 और मार्च-सितंबर 2022, सितंबर से दिसंबर 2022, दिसंबर 2022 से मार्च 2023 तक।

जानिए क्या है मुफ्त अनाज योजना

केंद्र सरकार ने 2023 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मुफ्त अनाज (Free Ration) बांटने का ऐलान किया है. इससे पहले साल 2020 से अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत मुफ्त राशन बांटा जा रहा था। कोरोना काल से ही यह सेवा 81.3 करोड़ लोगों को मुफ्त में मिल रही है। अब इसे एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें – बजट 2023 से जुड़े पल-पल के अपडेट यहां देंखे

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो