scriptBureaucrats contesting on reserve assembly seats in election 2023 | Bureaucrats contesting Election: इन राज्यों में प्रमुख दलों ने रिजर्व सीटों से पूर्व नौकरशाहों पर लगाया दांव, जानिए कहां से कौन लड़ रहे चुनाव | Patrika News

Bureaucrats contesting Election: इन राज्यों में प्रमुख दलों ने रिजर्व सीटों से पूर्व नौकरशाहों पर लगाया दांव, जानिए कहां से कौन लड़ रहे चुनाव

locationनई दिल्लीPublished: Nov 09, 2023 08:10:15 am

Submitted by:

Swatantra Mishra

Bureaucrats in assembly election 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में नौकरशाहों पर प्रमुख राजनीतिक पार्टियां दांव लगा रही हैं। इन चुनावों में आरक्षित सीटों पर ब्यूरोक्रेट्स भी चुनाव लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि किस राज्य में कौन सी आरक्षित सीट पर नौकरशाह चुनाव में अपना झंडा बुलंद कर रहे हैं...

bjp_congress_bsp.jpg

Bureaucrats contesting Election on Reserve seats: 'राजनेता ब्यूरोक्रेट नहीं बन सकता, लेकिन ब्यूरोक्रेट राजनेता बन सकता है।' एक फिल्म का यह डायलॉग अक्सर चुनावों में चरितार्थ होता दिखता है। जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत अनुसूचित जातियों/जनजातियों को मिली आरक्षण की व्यवस्था नौकरशाही में रहते हुए राजनेता बनने का सपना देखने वालों का रास्ता बना रही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रमुख दलों से लड़नेवाले 12 पूर्व नौकरशाहों पर नजर डालने से यह तस्वीर साफ हो रही है। राजस्थान में छह पूर्व नौकरशाह चुनाव मैदान में हैं, जिनमें चार आरक्षित सीटों पर हैं। मध्यप्रदेश में प्रमुख दलों से लड़ने वाले चार पूर्व नौकरशाहों में तीन आरक्षित सीटों से किस्मत आजमा रहे हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ जिन दो सीटों पर पू्र्व नौकरशाह चुनाव मैदान में हैं, उनमें एक आरक्षित है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.