राष्ट्रीय

संत जेवियर्स कॉलेज रांची के 22 छात्रों को लेकर सिक्किम गई बस पलटी, CM हेमंत सोरेन ने एयरलिप्ट का दिया निर्देश

रांची के 22 छात्रों को लेकर एकेडमिक टूर पर सिक्किम गई एक बस हादसे की शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई छात्रों के जख्मी होने की सूचना मिली है। हादसे की जानकारी मिलते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के सीएम से बात की है।

नई दिल्लीJun 28, 2022 / 04:32 pm

Prabhanshu Ranjan

Bus Accident in Sikkim carrying 22 college students from Ranchi

सिक्किम से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां झारखंड की राजधानी रांची से एकेडमिक टूर पर छात्रों को लेकर पहुंची बस हादसे की शिकार हो गई है। बस पर कुल 22 छात्र सवार थे। हादसे के कारण कई छात्रों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। रांची के छात्रों से भरी बस के पलटने की सूचना मिलते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की है। उन्होंने छात्रों के समुचित इलाज का प्रबंध करने और जल्द उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाने का निर्देश दिया है।

घटना के बारे में बताया गया कि रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से 22 छात्र एकेडमिक टूर पर सिक्किम गए थे। ये सभी छात्र बीएड के स्टूडेंट्स हैं। जानकारी के अनुसार छात्रों से भरी बस वहां पलट गई। हालांकि शुरुआती जानकारी में यह सामने नहीं आया कि हादसे की वजह क्या है। इधर सिक्किम में रांची के बच्चों के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही अभिभावकों में कोहराम मचा है। सभी अपने-अपने बच्चों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। फोन कर टूर में गए बच्चों का हाल जान रहे हैं।

 

https://twitter.com/PSTamangGolay?ref_src=twsrc%5Etfw

खराब मौसम के कारण एयरलिफ्ट में परेशानी-
दूसरी ओर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घटना की जानकारी मिलते ही सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की। हादसे के शिकार हुए बच्चों की इलाज की व्यवस्था स्थानीय अस्पताल में करवाया। इसके अलावा सीएम ने सभी छात्रों को एयरलिफ्ट कर रांची लाने का निर्देश दिया। हालांकि खराब मौसम के कारण इन्हें एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1541705173621690369?ref_src=twsrc%5Etfw
गंगटोक के नजदीक रानी पुल के पास हुआ हादसा-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है कि अभी-अभी जानकारी मिली है कि शैक्षणिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज रांची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक रानी पुल के पास हादसे की शिकार हो गई। उन्होंने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की है। बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। बच्चों को एयर लिफ्ट करने को भी तैयार रहने के लिए RC को निर्देश दिया गया है। फिलहाल स्थानीय खराब मौसम के कारण बच्चों को एयरलिफ्ट करना मुश्किल हो रहा है।

Home / National News / संत जेवियर्स कॉलेज रांची के 22 छात्रों को लेकर सिक्किम गई बस पलटी, CM हेमंत सोरेन ने एयरलिप्ट का दिया निर्देश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.