scriptBy-Election Results Live: उपचुनाव से कांग्रेस के लिए खुशखबरी, तीन राज्यों में चल रही आगे, जानिए सभी सीटों का हाल | BY Election Results 2023 Live Updates Maharashtra West Bengal Arunachal Pradesh Jharkhand Erode East Assembly Bypolls Winners | Patrika News

By-Election Results Live: उपचुनाव से कांग्रेस के लिए खुशखबरी, तीन राज्यों में चल रही आगे, जानिए सभी सीटों का हाल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 02, 2023 12:26:25 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

By-Election Results 2023 Live Updates: आज नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों के 6 सीटों हुए उपचुनाव के भी काउटिंग हो रहे हैं। इन सभी सीटों पर मेघालय, नगालैंड के साथ 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी। देंखे उपचुनाव काउटिंग के लाइव अपेडट।
 

by-election_results_live.jpg

BY Election Results 2023 Live Updates Maharashtra West Bengal Arunachal Pradesh Jharkhand Erode East Assembly Bypolls Winners

By-election Results 2023 Live Updates: आज का दिन चुनाव परिणाम के नजरिए बड़ा अहम है। आज नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय विधानसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों के 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती भी हो रही है। इन सभी पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन विधानसभा सीटों में तमिलनाडु की इरोड (ईस्ट), पश्चिम बंगाल की सागरडिग्ही, झारखंड की रामगढ़, महाराष्ट्र की कस्बा पेठ और चिंचवड सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी। तमिलनाडु की इरोड (ईस्ट) पर हुए उपचुनाव में मुख्य मुकाबला डीएमके समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार ई.वी.के.एस ईलनगोवन और एआईएडीएमके के केएस थेन्नारासरु के बीच हो रहा है। ईलनगोवन के बेटे और कांग्रेस विधायक ई. थिरुमहान एवरा के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है।


तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस आगे


तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस आगे चल रही है। लेकिन पार्टी को मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के पूर्वोत्तर राज्यों में जोर का झटका लगा है। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है, जहां वह तृणमूल कांग्रेस से आगे है, और महाराष्ट्र में उपचुनाव वाली दो सीटों में से एक में वह भाजपा से आगे है। तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट पर वह अन्नाद्रमुक से आगे चल रही है।


https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


बंगाल की सागरडिग्ही सीट पर काउटिंग जारी


पश्चिम बंगाल की सागरडिग्ही सीट पर सत्तारूढ़ टीएमसी, विपक्षी दल बीजेपी और कांग्रेस-वाम गठबंधन के उम्मीदवार मैदान में हैं। तृणमूल ने देबाशीष बनर्जी को और बीजेपी ने दिलीप साहा को उम्मीदवार बनाया है। जबकि वाम दलों ने कांग्रेस उम्मीदवार बायरन बिस्वास को समर्थन दिया है। यहां टीएमसी विधायक सुब्रत साहा के निधन के बाद उपचुनाव कराया है। यहां से कांग्रेस आगे चल रही है। जिसका जश्न पार्टी के कार्यकर्ता मना रहे हैं।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

झारखंड की रामगढ़ सीट के लिए काउटिंग जारी

झारखंड की रामगढ़ सीट पर ममता देवी की विधानसभा की सदस्यता रद्द किये जाने के बाद उपचुनाव हुआ था। यहां मुख्य मुकाबला आपराधिक मामले में सजायाफ्ता कांग्रेस की ममता देवी के पति बजरंग महतो और बीजेपी समर्थित आजसू उम्मीदवार व सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी के बीच है। रामगढ़ में एनडीए आगे चल रही है। रामगढ़ (झारखंड) उपचुनाव प्रथम चरण में 5838 वोट से एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी आगे चल रही हैं सुनीता चौधरी को 12910 और यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो को 7072 मत प्राप्त हुए हैं।

अरुणाचल की लुमला सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत

अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जंबे ताशी की पत्नी शेरिंग ल्हामू को प्रत्याशी बनाया था। इनके खिलाफ किसी भी दल ने प्रत्याशी नहीं बनाया जिस कारण उन्होंने जीत हासिल कर ली है। दरअसल, लुमला विधानसभा सीट विधायक जंबे ताशी के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ था।

https://twitter.com/ANI/status/1631126260775518209?ref_src=twsrc%5Etfw

महाराष्ट्र की चिंचबड सीट के बीजेपी लगातार आगे-

महाराष्ट्र की कस्बापेठ और चिंचबड सीट पर उपचुना हुए थे। कस्बापेठ में विधायक मुक्ता शैलेश तिलक के निधन और चिंचवड सीट पर विधायक लक्ष्मण पांडुरंग जगताप के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया था। कस्बापेठ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर 10 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के अश्विनी जगताप पहले राउंड से लगातार आगे चल रहे हैं.

जबकि कस्बापेठ से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कसबा विधानसभा सीट पर 11वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। कांग्रेस के रविंद्र धंगेकर आगे चल रहे हैं. बीजेपी के हेमंत रासेन करीब एक हजार वोट से पीछे चल रहे हैं।यहां बीजेपी के हेमंत एन रसाने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर मैदान में है। कांग्रेस उम्मीदवार को एनसीपी और शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे का समर्थन प्राप्त है। चिंचवड़ में बीजेपी ने दिवंगत विधायक की पत्नी अश्विनी जगताप को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला एमवीए के उम्मीदवार एनसीपी के नाना काटे से है।

यह भी पढ़ें – LIVE: पूर्वोत्तर में BJP+ की आंधी, त्रिपुरा-नगालैंड में बहुमत का आंकड़ा पार, मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो