scriptBy-Elections 2022: तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज | By-Elections 2022: Results for 3 Lok Sabha, 7 Assembly seats today | Patrika News

By-Elections 2022: तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज

locationनई दिल्लीPublished: Jun 26, 2022 08:10:46 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

By-Elections 2022 Results : तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। इन परिणामों के लिए आज वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। यूपी की दो, पंजाब की एक लोकसभा सीट, त्रिपुरा की चार और आंध्रप्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था।

By-Elections 2022 Results

By-Elections 2022 Results

By-Elections 2022 Results : देश के छह राज्यों में लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम आज जारी हो रहे है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की दो, पंजाब की एक लोकसभा सीट, त्रिपुरा की चार और आंध्रप्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। चार राज्यों में से सबसे अधिक त्रिपुरा में अगरतला, जुबाराजगर, सुरमा और बरदोवाला टाउन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 23 जून को वोट डाले गए थे। वहीं यूपी में रामपुर और आजमगढ़, पंजाब में संगरूर सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान किया गया था।

दांव पर BJP और SP की प्रतिष्ठा
यूपी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ सपा नेता आजम खां ने विधायक चुने जाने के बाद सांसद पद से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद खाली हुई आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव किया गया। आजमगढ़ और रामपुर में क्रमश: 48.58 प्रतिशत और रामपुर में 39.02 प्रतिशत वोट पड़े।

यह भी पढ़ें

वडोदरा में आधी रात को देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच हुई थी मुलाकात, सुबह पहुंचे गुवाहाटी



आजमगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला
उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ, सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलम (गुड्डू जमाली) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की माना जा रहा हैं। वहीं, रामपुर लोकसभा सीट से 6 उम्मीदवार, जबकि आजमगढ़ से 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने घनश्याम सिंह लोधी को मैदान में उतारा है

पंजाब में AAP सरकार की साख दांव पर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधायक चुने जाने के कारण खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए। दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सिर्फ 43.75 प्रतिशत मतदान हुआ। आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव करवाया गया।

यह भी पढ़ें

गुजरात दंगों पर SC के फैसले के बाद बोले अमित शाह, PM मोदी को इस दर्द को झेलते हुए देखा है

त्रिपुरा की 4 सीटों पर रिजल्ट आएगा
त्रिपुरा में अगरतला, टाउन बारदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर सीटों की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इसके साथ ही झारखंड की मांडर और आंध्र प्रदेश की आत्मकुरु विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया है।


सुरक्षा के इंतजाम
लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव परिणाम मतगणना स्थल को आठ जोन रखा गया है। मतगणना स्थल पर 8 क्षेत्राधिकारी, 21 थाना प्रभारी, 9 निरीक्षक अपराध, 175 उपनिरीक्षक, 1050 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 250 महिला आरक्षी, 40 मुख्य आरक्षी/आरक्षी यातायात, पांच कंपनी एसएसबी, 9 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो