scriptBJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति में कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ की एंट्री, जयवीर शेरगिल बने प्रवक्ता | Captain Amarinder Singh and Sunil Jakhar appointed as members of National Executive of BJP | Patrika News

BJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति में कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ की एंट्री, जयवीर शेरगिल बने प्रवक्ता

locationनई दिल्लीPublished: Dec 02, 2022 03:44:26 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

BJP National Executive: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में आज कई नए सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ-साथ पंजाब के पूर्व सांसद सुनील जाखड़ शामिल है। ये दोनों नेता लंबे समय तक कांग्रेस में थे। कुछ माह पूर्व दोनों भाजपा में शामिल हुए थे।

capitan_and_sunil.jpg

Captain Amarinder Singh and Sunil Jakhar appointed as members of National Executive of BJP

BJP National Executive: गुजरात चुनाव के बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का विस्तार किया है। इसमें तीन सदस्य शामिल किए गए हैं। जिसमें से दो पंजाब से जबकि एक उत्तर प्रदेश से हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किए गए नए सदस्यों में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ लंबे समय तक कांग्रेस में थे। दोनों कुछ माह पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने इन दोनों को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाकर बड़ा इनाम दिया है। इसके अलावा कांग्रेस के एक और नेता और पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल तो भी भाजपा ने बड़ी जिम्मेवारी दी है।


कुछ दिनों पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और स्वतंत्र देव सिंह के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जबकि राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों में मदन कौशिक, विष्णुदेव साव, एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामुवालिया को शामिल किया गया है।


https://twitter.com/ANI/status/1598608493459959809?ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति में नए सदस्यों के शामिल किए जाने के आशय का पत्र भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। जारी पत्र में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। कार्यसमिति सदस्य में शामिल किए गए सदस्यों में पंजाब के कई प्रमुख चेहरों को जगह दी गई है।

 

 


कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ के अलावा विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों में शामिल एस. राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया, अमनजोत कौर रामुवालिया भी पंजाब से हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए जयवीर शेरगिल भी पंजाब के रहने वाले हैं। इसके अलावा मदन कौशिक उत्तराखंड तो विष्णुदेव साव छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें – बीजेपी का ‘मास्टर प्लान’, PM उदय योजना से 50 लाख लोगों को मिलेगा घर

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो