scriptकैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली शपथ, बने पंजाब के मुख्यमंत्री, जानिए सिद्धू को मिला कौनसा पद | captain amrinder singh takes oath becomes cm of punjab | Patrika News

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली शपथ, बने पंजाब के मुख्यमंत्री, जानिए सिद्धू को मिला कौनसा पद

locationजालोरPublished: Mar 16, 2017 11:13:00 am

Submitted by:

कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा सरकार के 9 मंत्री भी शपथ लेंगे। गौरतलब है कि 11 मार्च को घोषित पंजाब विधानसभा चुनाव परिणामों में कांग्रेस को बहुमत मिला था।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कैप्टन अमरिंदर दूसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने हैं। 

वे पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, नवजोत कौर, राज बब्बर सहित कई नेता मौजूद थे।
गौरतलब है कि 11 मार्च को घोषित पंजाब विधानसभा चुनाव परिणामों में कांग्रेस को बहुमत मिला था। 11 मार्च को ही कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्मदिन भी था। 

पीएम मोदी ने भी कैप्टन कैप्टन अमरिंदर सिंह को बधाई दी है।
https://twitter.com/capt_amarinder
इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

– दूसरे नंबर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रह्म मोहिंद्रा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। उन्होंने पटियाला देहात सीट से जीत दर्ज की थी।

– तीसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली। वे अमृतसर ईस्ट सीट से जीतकर आए हैं। 
– चौथे नंबर पर मनप्रीत सिंह बादल को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वे बठिंडा से विधायक चुने गए हैं। 

– इसके बाद साधु सिंह धर्मसोत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वे नाभा सीट से चुनकर आए हैं। 
– तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को बतौर कैबिनेट राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वे फतेहगढ़ चूडिय़ां से विधायक हैं।

– इसके पश्चात राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वे कपूरथला से विधायक चुने गए हैं।
– इसी क्रम में चरणजीत सिंह चन्नी ने ली बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली। 

– अरुणा चौधरी ने भी कैबिनेट राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ग्रहण की। वे दीनानगर सीट से विधायक हैं।
– मलेरकोटला सीट से जीतकर आईं रजिया सुल्ताना ने कैबिनेट राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो