scriptcauvery water dispute DK Shivkumar gave a big update on Karnataka Bandh, know what has happened till now | Karnataka Bandh : DK शिवकुमार ने दिया कर्नाटक बंद पर बड़ा अपडेट, जानिए अबतक क्या क्या हुआ | Patrika News

Karnataka Bandh : DK शिवकुमार ने दिया कर्नाटक बंद पर बड़ा अपडेट, जानिए अबतक क्या क्या हुआ

locationनई दिल्लीPublished: Sep 29, 2023 03:15:34 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Karnataka Bandh : कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। आज कई संगठनों ने कर्नाटक में बंद बुलाया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

Karnataka Bandh
Karnataka Bandh

Cauvery water dispute: तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी देने के विरोध में कर्नाटक में एक दिन के लिए राज्यव्यापी बंद बुलाया गया है। कन्नड़ संगठनों के एक प्रमुख संगठन ‘कन्नड़ ओक्कूटा’ की ओर से यह बंद बुलाया गया। बंद को देखते हुए शनिवार को मांड्या और बेंगलुरु में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में कन्नड़ समर्थक संगठनों ने कावेरी जल बंटवारे के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद है। शुक्रवार (29 सितंबर) को बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 44 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। बंद की वजह से कई शहरों में लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। विपक्षी भाजपा, जनता दल सेक्यूलर और कन्नड़ फिल्म जगत की हस्तियों ने भी बंद के समर्थन में राज्य के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.