राष्ट्रीय

CBI Raid: दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI की टीम, 20 ठिकानों पर चल रही छापेमारी

CBI Raid on Manish Sisodia Residence: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची है। खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर सीबीआई की छापेमारी की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया के 20 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है।

Aug 19, 2022 / 09:26 am

Prabhanshu Ranjan

CBI Raid on Delhi Deputy CM Manish Sisodia residence in Delhi NCR

CBI Raid on manish sisodia Residence: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की छापेमारी कर रही है। शुक्रवार सुबह मनीष सिसोदिया के 20 ठिकानों पर सीबीआई की टीम पहुंची है। सीबीआई छापेमारी की जानकारी मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर दी है। माना जा रहा है कि सीबीआई की यह रेड एक्साइज पॉलिसी को लेकर हो रही है।

बताया गया कि मनीष सिसोदिया के घर पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सीबीआई की टीम पहुंची। जिसके बाद मनीष सिसोदिया ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर सीबीआई टीम के पहुंचने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। अपने पहले ट्वीट में मनीष सिसोदिया ने लिखा कि सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं।

https://twitter.com/msisodia/status/1560462269146083328?ref_src=twsrc%5Etfw


अपने दूसरे ट्वीट में मनीष सिसोदिया ने लिखा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया। उन्होंने लिखा कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं. जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।

https://twitter.com/msisodia/status/1560462380437770243?ref_src=twsrc%5Etfw


मनीष सिसोदिया ने तीसरे ट्वीट में लिखा कि ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा। इधर मनीष सिसोदिया के ट्वीट के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

 
 
 
https://twitter.com/msisodia/status/1560462469155651584?ref_src=twsrc%5Etfw


सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी हो रही है। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की,उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1560466430427992065?ref_src=twsrc%5Etfw


केजरीवाल ने आगे लिखा कि जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

Home / National News / CBI Raid: दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI की टीम, 20 ठिकानों पर चल रही छापेमारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.