scriptcentral government selling tomatoes at rate of rs 80 per kg in delhi up rajasthan by nccf nafed | आज से देशभर में 80 रुपए किलो टमाटर बेचेगी केंद्र सरकार, इस तरीके से खरीद पाएंगे | Patrika News

आज से देशभर में 80 रुपए किलो टमाटर बेचेगी केंद्र सरकार, इस तरीके से खरीद पाएंगे

locationनई दिल्लीPublished: Jul 16, 2023 12:03:53 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

Tomato Price: भारी बरसात के कारण सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं, खासकर टमाटर के दाम में बेहिसाब बढ़ोतरी हुई है। इसी बीच केंद्र सरकार ने NCCF और NAFED के जरिए इसे 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचने का फैसला किया है।

आज से देशभर में 80 रुपए किलो टमाटर बेचेगी केंद्र सरकार, इस तरीके से खरीद पाएंगे
आज से देशभर में 80 रुपए किलो टमाटर बेचेगी केंद्र सरकार, इस तरीके से खरीद पाएंगे

Tomato Price: देश के अधिकांश हिस्सों में जारी भारी बारिश और बाढ़ के बीच टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। कई जगह एक किलोग्राम टमाटर खरीदने के लिए 250 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे है। टमाटर के भाव बढ़ने के कारण लोग कम खरीद रहे है। विपक्षी पार्टियां इसको मोदी सरकार की विफलता बता रही है। इसी बीच दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा के लोगों को आज से राहत मिलने वाली है। टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) आज दिल्ली-एनसीआर में सस्ते टमाटर बेचने जा रही है। बताया जा रहा है कि इन जगहों पर 80 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर मोबाइल वैन के जरिये टमाटर की बिक्री शुरू हो गई है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.