scriptमंत्रियों के लिए चुनाव प्रचार था अहम, इसलिए कैबिनेट की बैठक से नदारद रहे मोदी के मंत्री | Central minister were absent for Cabinet meetings during assembly election | Patrika News

मंत्रियों के लिए चुनाव प्रचार था अहम, इसलिए कैबिनेट की बैठक से नदारद रहे मोदी के मंत्री

locationबस्तरPublished: Apr 29, 2017 09:47:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

हाल ही में संपन्न 5 राज्यों के चुनाव में मोदी सरकार का पूरा काबीना चुनाव प्रचार में व्यस्त था। बीती फरवरी में चार कैबिनेट बैठकों में अधिकांश मंत्री नहीं पहुंचे।

हाल ही में संपन्न 5 राज्यों के चुनाव में मोदी सरकार का पूरा काबीना चुनाव प्रचार में व्यस्त था। बीती फरवरी में चार केबिनेट बैठकों में अधिकांश मंत्री नहीं पहुंचे। यह खुलासा एक आरटीआई के जरिए मिली जानकारी से हुआ है। 
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली ने प्रधानमंत्री कार्यालय से 30 जनवरी से 23 फरवरी 2017 के बीच मंत्रिमंडल की संपन्न बैठक और उपस्थित होने वाले मंत्रियों की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में राष्ट्रपति भवन स्थित मंत्रिमंडल सचिवालय ने बताया कि इस दौरान कैबिनेट की चार बार बैठकें हुई थीं। 
इतनी रही मंत्रियों की मौजूदगी

तिथि मंत्री उपस्थिति

1 फरवरी 38 98 फीसदी 

8 फरवरी 20 52 फीसदी

15 फरवरी 12 31 फीसदी

22 फरवरी 17 44 फीसदी

मंत्रियों के नाम बताने से इनकार
पीएम के अलावा 25 कैबिनेट और 13 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हैं। सचिवालय ने मंत्रियों के नाम देने से इनकार करते हुए तर्क दिया कि उपस्थिति-पत्र मंत्रिमंडल के दस्तावेज हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो