scriptहिमाचल : चंबा में वैली ब्रिज टूटने से 2 ट्रक और कार नाले में गिरी, युवक की मौत | chamba bharmour valley bridge collapse 2 truck one car fall one dead | Patrika News

हिमाचल : चंबा में वैली ब्रिज टूटने से 2 ट्रक और कार नाले में गिरी, युवक की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Feb 04, 2023 08:37:18 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक स्पैन ब्रिज के टूटने से एक युवक की मौत हो गई है। पुल टूटा तो उस पर से दो बड़े ट्रक और ऑल्टो कार गुजर रही थी, जो कि नाले में गिर गए। घटना के बाद देर रात को राहत औऱ बचाव अभियान चलाया गया।

Chamba Valley Bridge Collapse

Chamba Valley Bridge Collapse

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जिले में एक स्पैन ब्रिज के टूट गया। इसकी वजह से दो ट्रक और एक बार नाले में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद देर रात को राहत औऱ बचाव अभियान चलाया गया और घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जब पुल टूटा तो उस पर से दो बड़े ट्रक और ऑल्टो कार गुजर रही थी। तीनों वाहन नाले में गिर गए।

 


बताया जा रहा है कि इस वैली ब्रिज की क्षमता 9 टन के करीब थी। इस पुल हादसा तब हुआ जब दो बड़े ट्रक और ऑल्टो कार गुजर रही थी। पुल टूटने के बाद ये नाले में गिर गए। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद देर रात को राहत औऱ बचाव अभियान चलाया गया और घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है।

 

 


बीती रात को दो डंपर गुजर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। नाले में गिरने के बाद घायल को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। मृतक की पहचान सुभाष चंद (28) पुत्र प्रीतम चंद गांव मांडो तहसील भरमौर के रूप में हुई है। इस हादसे में विवेक ठाकुर (40) पुत्र सोमराज गांव व डाकघर बनीखेत घायल हुए है।

 

 


इस पुल के टूटने से 9 पंचायतों की 25 हजार आबादी का संपर्क भरमौर और चंबा से कट गया है। भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने घटना पर दुख जताया। विधायक ने कहा कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस पुल को जल्द ही शुरू करने के आदेश दिए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो