scriptपंजाब: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार IAS के बेटे ने खुद को गोली मारी, अधिकारी की पत्नी ने विजिलेंस टीम पर लगाया हत्या का आरोप | Chandigarh punjab IAS officers son shoot himself vigilance team | Patrika News

पंजाब: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार IAS के बेटे ने खुद को गोली मारी, अधिकारी की पत्नी ने विजिलेंस टीम पर लगाया हत्या का आरोप

Published: Jun 26, 2022 08:48:24 am

Submitted by:

Mahima Pandey

Punjab IAS Son death: पंजाब के आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे ने खुद को गोली मार ली है। शनिवार को पुलिस रिश्वत लेने के मामले में आईएएस अधिकारी के घर पहुंची थी उसी दौरान ये हादसा हुआ। दूसरी ओर, गिरफ्तार IAS अफसर संजय पोपली की पत्नी ने पंजाब विजिलेंस टीम पर आरोप लगाया हाय कि गलत केस बनाने के लिए मेरे बेटे को मार डाला।

Chandigarh Punjab IAS officers son shoot himself as vigilance team reached

Chandigarh Punjab IAS officers son shoot himself as vigilance team reached

भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब कैडर के IAS अधिकारी संजय पोपली पुलिस हिरासत में हैं। शनिवार को विजिलेंस की टीम मामले की जांच के लिए उनके घर जांच के लिए पहुंची तो आईएएस अधिकारी के बेटे ने खुद को गोली मार ली। पुलिस का कहना है कि आईएएस अधिकारी के बेटे कार्तिक पोपली ने आत्महत्या की है जबकि परिवारवालों को साजिश का अंदेशा है। गिरफ्तार IAS अफसर संजय पोपली की पत्नी ने पंजाब विजिलेंस टीम पर आरोप लगाया हाय कि गलत केस बनाने के लिए मेरे बेटे को मार डाला।
माँ ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
कार्तिक पोपली की माँ ने कहा, “उन्होंने मेरे बेटे को प्रताड़ित किया और उसे मार डाला। उन्होंने सबूत के लिए मेरी घरेलू सहायिका को प्रताड़ित किया। पूरा विजिलेंस ब्यूरो और डीएसपी सीएम के दबाव में हैं। इस तरह वे लोगों को मार रहे हैं।”

वहीं, इस मामले पर संजय पोपली के रिश्तेदार अनु प्रीत कुलार ने कहा, “विजिलेंस टीम ने संजय पोपली से कहा कि वो किसी ऐसी चीज पर दस्तखत करें, जो उनके बेटे के लिए सही नहीं था। उन्होंने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके बेटे को ऊपर ले गए। हम नीचे खड़े थे और कुछ देर बाद हमें बंदूक की आवाज सुनाई दी। विजिलेंस वालों ने उसकी हत्या की है।”
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी अजय कुमार ने इस मामले पर कहा, “कार्तिक की मौत जांच का विषय है। लेकिन ये आरोप निराधार हैं। हम सामान की रिकवरी करने के लिए वहां गए थे। हमने घर के अंदर कदम भी नहीं रखा। हमें घटना के बारे में बाद में पता चला।”

बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नवांशहर में सीवेज पाइपलाइन बिछाने के लिए निविदा को मंजूरी देने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में विजिलेंस ब्यूरो की टीम उनके घर जांच के लिए गई थी।

यह भी पढ़ें

RTI में खुलासा, पंजाब सरकार ने केवल दो महीने में विज्ञापन पर खर्च किये 16 करोड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो