नई दिल्लीPublished: Sep 04, 2023 01:17:23 pm
Paritosh Shahi
Chandrayaan-3 Latest Update: चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी हर गतिविधि पर ISRO द्वारा सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपडेट साझा किया जा रहा है। नए अपडेट में बताया गया कि चंद्रयान-3 मिशन चांद पर अपनी सभी अपेक्षाओं पर खड़ा उतरा है।
Chandrayaan-3 Latest Update Vikram Lander: आज सोमवार को चंद्रयान-3 ने चांद से फिर खुशखबरी भेजी। चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने का बाद से रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला अंतरिक्ष यान बन चुका है। अब ISRO ने विक्रम लैंडर को एक बार फिर से चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करवा कर फिर अपनी काबिलियत को साबित किया है।