नई दिल्लीPublished: Aug 23, 2023 07:47:19 am
Shaitan Prajapat
Chandrayaan-3 Mission : भारत का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। बस कुछ घंटों का इंतजार और भारत रचेगा इतिहास। चंद्रयान-3 चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' के लिए पूरी तरह तैयार है।
Chandrayaan-3's Moon landing: भारत का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। बस कुछ घंटों का इंतजार और भारत रचेगा इतिहास। चंद्रयान-3 चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि आज यानी बुधवार (23 अगस्त) शाम 6:04 बजे चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग से भारत स्पेस पॉवर में चौथा देश बन जाएगा। भारत से पहले चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के मामले में अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन के पहले सफलता मिल चुकी है। चंद्रयान-3 मिशन की लागत 600 करोड़ रुपये है। इसे 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम मार्क 3 से लॉन्च किया गया था।