scriptChandrayaan 3 rover and lander will be active today know ISRO next plan | Chandrayaan-3: 14 दिनों की नींद के बाद आज एक्टिव होंगे चंद्रयान 3 के रोवर और लैंडर, जानें ISRO का अगला प्लान | Patrika News

Chandrayaan-3: 14 दिनों की नींद के बाद आज एक्टिव होंगे चंद्रयान 3 के रोवर और लैंडर, जानें ISRO का अगला प्लान

locationनई दिल्लीPublished: Sep 22, 2023 11:10:17 am

Submitted by:

Shivam Shukla

Chandrayaan-3: इसरो के लिए आज का दिन एक बार फिर बहुत अहम होने वाला है। ISRO चंद्रमा पर धूप होते ही एक विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान को स्लीपिंग मोड से एक्टिव करने वाला है। अगर ऐसा करने में इसरो सफल रहा तो, रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम कई अहम जानकारियां जुटाने में कामयाब हो जाएंगे।

Chandrayaan-3
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी ISRO के लिए आज का दिन एक बार फिर बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। शुक्रवार को चंद्रमा की सतह पर सुबह होने वाली है। इसरो एक बार फिर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क स्थापित करने का प्रयास करेगा। अगर लैंडर और रोवर एक्टिव हो जाते हैं तो, इसरो और देश के लिए यह अच्छी खबर होगी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.