scriptChandrayaan-3's Vikram lander Pragyan rover should awake automatically isro said we are watching | Chandrayaan-3: कब टूटेगी Pragyan-Vikram की नींद? ISRO ने कही हैरान करने वाली बात | Patrika News

Chandrayaan-3: कब टूटेगी Pragyan-Vikram की नींद? ISRO ने कही हैरान करने वाली बात

locationनई दिल्लीPublished: Sep 23, 2023 07:36:12 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

Chandrayaan 3 Mission: ISRO ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई सिग्नल नहीं आया है। अब इन दोनों से संपर्क कब हो पायेगी इस सवाल पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बड़ा बयान दिया है।

viklu.jpg

Chandrayaan 3 Mission: अगस्त महीने में आज ही के दिन भारत ने इतिहास रचते हुए चांद पर तिरंगा फहराया था। इसरो समय समय पर इस मिशन से जुड़े अपडेट को साझा करता रहता है। विक्रम और प्रज्ञान को जब सुलाया गया था, तब उसके कुछ सर्किट को जगते रहने का निर्देश दिया गया था, ताकि वो इसरो का 22 सितंबर को भेजा जाने वाला सन्देश प्राप्त कर लें। लगातार इसरो विक्रम और प्रज्ञान से संपर्क करने की कोशिश भी कर रहा है लेकिन दोनों की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आ रही है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.