Char Dham Yatra 2021: रोकी गई केदारनाथ धाम और यमुनोत्री की यात्रा, जानिए क्या है वजह
नई दिल्लीPublished: Oct 17, 2021 03:31:35 pm
Char Dham Yatra 2021 चारधाम यात्रा की योजना बना रहा है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि प्रशासन ने केदानाथ धाम औऱ यमुनोत्री को यात्रा को रोक दिया है। यात्रियों को स्टेशन से ही वापस लौटने की अपील की जा रही है, वहीं ऋषिकेश में मौजूद श्रद्धालुओं से ही आगे नहीं बढ़ने का अनुरोध किया जा रहा है


Kedarnath Dham Yatra
नई दिल्ली। चारधाम यात्रा ( Char Dham Yatra 2021 ) की योजना बना रहा है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि प्रशासन ने केदानाथ धाम ( Kedarnath dham ) औऱ यमुनोत्री ( Yamunotri ) को यात्रा को रोक दिया है। दरअसल मौसम विभाग 17 अक्तूबर रविवार से दो-तीन दिन तक चारधाम सहित अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।