scriptशर्मनाक! 10 साल से कम उम्र में ‘बालिका वधु’ बन रहीं लाखों बच्चियां | Child marriage unstoppable in India | Patrika News

शर्मनाक! 10 साल से कम उम्र में ‘बालिका वधु’ बन रहीं लाखों बच्चियां

Published: Jun 01, 2016 12:19:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

बाल विवाह के मामले वाकई शर्म की बात है, आंकड़ों में सामने आया सच, 18 साल से कम उम्र में दुल्हन बन गईं 30 फीसदी लड़कियां।

sd
महिलाओं के सशक्तिकरण के दावे खोखले ही साबित होते नजर आ रहे हैं। बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ नारा भी दम तोड़ता नजर आता है, जब ये सच सामने आया कि बाल विवाह बदस्तूर जारी है। हैरानी की बात है हिंदू नाबालिग लड़कियों का गठबंधन कराने में अव्वल हैं।
78.5 लाख बच्चियों की शादी 10 साल से पहले

आंकड़ों का जिक्र करें, तो 10 साल की उम्र से पहले 78.5 लाख लड़कियों का विवाह करा दिया गया। हालात ये हैं कि मैरिड वुमन में से 91 फीसदी का गठबंधन 25 साल की उम्र से पहले ही हो गया। भारत में हर तीन शादीशुदा महिलाओं में से एक की शादी 18 साल की उम्र से पहले करा दी गई। 
साल 2011 के जनसंख्या आंकड़ों की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। जबकि शादी के लिए कानूनी उम्र लड़की के लिए 18 वर्ष और लड़के के लिए 21 वर्ष है। 2011 के आंकड़े वाकई हैरान कर देने वाले हैं। इनके अनुसार 30.2 फीसदी शादीशुदा महिलाओं की शादी 18 साल की उम्र से पहले ही हो गई थी। गौरतलब है कि यह आंकड़ा पिछले दशक में ज्यादा था। साल 2001 के आंकड़ों में ऐसी महिलाओं की संख्या 43.5 फीसदी थी।
सिख को छोड़ सभी समुदाय आगे

कच्ची उम्र में शादी कराने वालों में सभी समुदाय शामिल हैं। कम उम्र में लड़की की शादी के आंकड़े हिंदू और मुस्लिम समुदाय में लगभग बराबर हैं। जानकारी के लिए बता दें 31.3 फीसदी हिंदू महिलाओं की शादी 18 साल की उम्र से पहले कर दी गई, जो कि साल 2001 में 45.1 फीसदी थी। गौर करें मुस्लिम समुदाय पर तो यहां ऐसी महिलाओं की संख्या 30.6 फीसदी रही। साल 2001 में यह आंकड़ा 43.1 फीसदी था। 
वहीं ईसाई धर्म में 18 साल की उम्र से पहले 12 फीसदी महिलाओं की शादी कर दी गई। जबकि ये आंकड़ा साल 2001 में 16.4 फीसदी था। सिख धर्म में इस मामले में सराहनीय रहा। यहां ऐसी महिलाओं की संख्या साल 2001 क 17 फीसदी से घटकर 10.9 फीसदी रह गई है। बुद्ध धर्म में 27.8 और जैन धर्म में18 साल की उम्र से पहले 16.2 फीसदी महिलाओं की शादी कर दी गई।
59 प्रतिशत लड़कियां 19 साल में बन जाती हैं मां

आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में 59 प्रतिशत लड़कियां 19 साल में मां बन जाती हैं और 28 प्रतिशत का विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हो जाता है। सीआईएफएफ और आईसीआरडब्लु द्वारा 2013-14 के दौरान कराए गए एक सर्वेक्षण में कहा गया। इन दोनों राज्यों में 18 वर्ष की उम्र से पहले 28 प्रतिशत लड़कियां विवाह कर रही हैं जबकि महज एक प्रतिशत लड़के 18 साल से पहले विवाह करते हैं। विवाहित लड़कियों में 59 फीसदी 19 साल की उम्र में मां बन जाती हैं। लड़कियां 15 साल की उम्र तक स्कूल छोड़ देती हैं उनमें ज्यादतर 18 वर्ष की उम्र से पहले विवाह कर लेती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो