scriptसेना का बड़ा बयान, कहा- चीन के पास अथाह संसाधन आैर बड़ी सेना, भारत के लिए साबित हो सकता है भविष्य में खतरा | China Bound To Be A Future Threat To India: Army Vice Chief | Patrika News

सेना का बड़ा बयान, कहा- चीन के पास अथाह संसाधन आैर बड़ी सेना, भारत के लिए साबित हो सकता है भविष्य में खतरा

Published: Jul 25, 2017 09:42:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने आज कहा कि चीन आने वाले समय में देश के लिए खतरा साबित हो सकता है।

सिक्किम से लगती सीमा पर चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने आज कहा कि चीन आने वाले समय में देश के लिए खतरा साबित हो सकता है। दोनों देशों के बीच सिक्किम के निकट भूटान से लगती सीमा पर पिछले एक महीने से गतिरोध बना हुआ है। चीन द्वारा तीनों देशों से लगते ट्राई जंक्शन क्षेत्र में सड़क बनाए जाने की कोशिशों को भारतीय सेना ने रोक दिया था जिसके कारण यह तनाव उत्पन्न हुआ है।

लेफ्टिनेंट जनरल चंद ने आज यहां एक सेमिनार में कहा कि देश के उत्तर में विशाल क्षेत्र वाला चीन है जिसके पास अथाह संसाधन और बड़ी सेना है । दोनों देशों के बीच हिमालय पर्वत होने के बावजूद आने वाले वर्षों में चीन भारत के लिए खतरा साबित हो सकता है।

सेना उप प्रमुख ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान गोलाबारी में एक स्कूल को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी सेना की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान स्कूलों पर गोले बरसाता है, गोलाबारी हम भी करते हैं लेकिन हमारी कोशिश यह रहती है कि निशाना पाकिस्तानी सेना ही हो।’ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे स्कूली बच्चों को हताहत कर रहे हैं।

उन्होंंने कहा कि चीन सैन्य शक्ति के तौर पर अमेरिका से होड कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था चीन अमेरिका के बराबर पहुंचने की दौड में शामिल है।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो