राष्ट्रीय

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF के जवान ने मारी गोली, CCTV में वीडियो कैद

CISF Jawan Commits Suicide: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान ने दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के पश्चिम विहार (पश्चिम) स्टेशन पर गोलीमार कर आत्महत्या कर ली।

Apr 07, 2024 / 01:07 pm

Anand Mani Tripathi

 

CISF Jawan Commits Suicide: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन पर हुई इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है। इस घटना में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या थी या फिर गलती से गोली चल गई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिकारियों ने बताया कि जवान सहारे किशोर सामराव का शव ‘एक्स-रे बैगेज स्कैनर’ के पास से बरामद किया गया।

सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल 2014 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में भर्ती हुआ था और 2022 में उसे सीआईएसएफ (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) में तैनात किया गया था।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जवान ने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली। सिपाही का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Home / National News / दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF के जवान ने मारी गोली, CCTV में वीडियो कैद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.