scriptUPSC 2016 का परिणाम घोषित, कर्नाटक की नंदिनी के आर पहले स्थान पर, कुल 1099 अभ्यर्थी रहे सफल | Civil services examination 2016 result declared | Patrika News

UPSC 2016 का परिणाम घोषित, कर्नाटक की नंदिनी के आर पहले स्थान पर, कुल 1099 अभ्यर्थी रहे सफल

Published: May 31, 2017 09:33:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा दिसंबर, 2016 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा दिसंबर, 2016 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आज घोषित किए गए परिणामों में कर्नाटक की नंदिनी के आर पहले स्थान पर रहीं हैं। वहीं अनमोल शेर सिंह बेदी दूसरे और गोपाल कृष्ण रोनांकी तीसरे स्थान पर रहे हैं। 
इसके अलावा पहले दस स्थान में सौम्या पांडे, अभिलाष मिश्रा, कोठामासू दिनेश कुमार, आनंद वर्धन, स्वेता चौहान, सुमंत सौरव मोहंती और बिलाल मोहीउद्दीन भट शामिल हैं। 

इस परीक्षा में कुल 1099 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। इनमें से 500 सामान्य वर्ग, 347 अन्य पिछड़ा वर्ग, 163 अनुसूचित जाति और 89 अनुसूचित जनजाति के हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा भारतीय पुलिस सेवा आैर केंद्रीय सेवाआें, ग्रुप ‘क’ आैर ग्रुप ‘ख’ के परिणाम की घोषणा की गर्इ है। आप इन परिणामों को यूपीएससी की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो