scriptSaki Naka rape case: बर्बरता की शिकार पीड़िता की मुंबई अस्पताल में मौत, घटना के दो दिन बाद आई सीएम उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया | CM Uddhav Thackeray give reaction in mumbai rape case | Patrika News

Saki Naka rape case: बर्बरता की शिकार पीड़िता की मुंबई अस्पताल में मौत, घटना के दो दिन बाद आई सीएम उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया

locationनई दिल्लीPublished: Sep 11, 2021 05:56:53 pm

Submitted by:

Nitin Singh

मुंबई के साकीनाका (sakinaka rape case) में एक महिला संग हुई हैवानियत ने लोगों को दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिला दी है। घटना के दो दिन बाद इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा कि साकीनाका (mumbai rape case) की घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है, आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी।

साकीनाका रेप मामले पर बोले सीएम उद्धव ठाकरे

साकीनाका रेप मामले पर बोले सीएम उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली। मुंबई के साकीनाका (sakinaka rape case) में एक महिला संग हुई दरिंदगी ने पूरे देश को झकझोर दिया है। 30 वर्षीय महिला संग हुई बर्बरता ने लोगों को एक बार फिर से दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिला दी है। इस घटना को लेकर पूरे देशभर में गुस्सा और आक्रोश है, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। इस घटना के करीब 48 घंटे बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) की प्रतिक्रिया सामने आई है।
इस मामले पर सीएम ने कहा कि साकीनाका (mumbai rape case) की घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। मुंबई की निर्भया की मौत मानवता का अपमान है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे कड़ी सजा मिलेगी। जिससे फिर कोई शख्स यही हरकत करने के बारे में सोचे भी न सके।
सीएम उद्धव ने दिया ये आदेश

इसके साथ ही सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने बताया कि उन्होंने इस मामले में राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील और मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले से भी जानकारी ली। उन्होंने मुंबई साकीनाका रेप मामले (sakinaka rape case) की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का आदेश दिया है। सीएम ने मामले की कार्रवाई को जल्द से जल्द खत्म करने का भी आदेश दिया है।
सरकार पर बरसे पूर्व सीएम

बता दें कि मुंबई रेप मामले पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (devendra fadnavis) ने इस घटना को लेकर उद्धव सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले दो सालों से जिस तरह से पुलिस के मामलों में इंटरफेरेंस चल रहा है, इससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता है। नए गृह मंत्री से अपेक्षा है कि पुलिस महकमे में सुधार करें।
21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रहेगा आरोपी

जानकारी के मुताबिक साकीनाका रेप मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मोहन चौहान है, उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आज उसे अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें

मुंबई के निर्भया कांड को लेकर उद्धव सरकार पर बरसे पूर्व सीएम फडणवीस, कहा-पुलिस महकमें में सुधार करें

पीड़िता की इलाज के दौरान मौत

जानकारी के मुताबिक घटना मुंबई के साकीनाका इलाके की है। यहां एक 30 वर्षीय महिला संग ऑटो में दुष्कर्म किया गया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान आरोपी ने महिला को बुरी तरह से पीटा है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जब पीड़िता को अस्पताल लाया गया था चो उसकी हालत बहुत नाजुक थी। बता दें कि महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो