नई दिल्लीPublished: Jan 08, 2023 08:02:26 am
Shaitan Prajapat
weather update: भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण देश के कई हिस्सों में दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। IMD ने आज राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गंभीर शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है।
weather update देश की राजधानी दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का अटैक जारी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। घना कोहरा, ठंड और शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, यूपी—एमपी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और त्रिपुरा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई राज्यों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड ठंड की चपेट में है। यूपी के कानपुर जिले में जाड़े के चलते 14 और लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई।