नई दिल्लीPublished: Oct 08, 2023 10:12:16 pm
Suresh Vyas
- प्रयागराज में पहली झलक दिखाई अत्याधुनिक सैन्य परिवहन विमान सी-295 ने, आखिरी बार अटखेलियों से अचम्भित किया विदा हो रहे मिग-21 ने
नई दिल्ली/प्रयागराज। 91वें भारतीय वायुसेना दिवस पर प्रयागराज में संगम किनारे उमड़ा जनसैलाब रविवार को हाल ही वायुसेना में शामिल किए गए अत्याधुनिक सैन्य परिवहन विमान सी-295 की पहली झलक और अगले दो साल में विदा रहे महत्वपूर्ण लड़ाकू विमान मिग-21 की अटखेलियां देखकर रोमांचित हो उठे। वायुसेना के अब तक सैन्य अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाला मिग-21 साल 2025 तक रिटायर कर दिया जाएगा। प्रयागराज के आसमां में यह सम्भवतः इसका आखिरी सार्वजनिक हवाई प्रदर्शन था।