I.N.D.I.A गठबंधन में फिर फूट! G20 डिनर में ममता बनर्जी के शामिल होने से भड़की कांग्रेस, टीएमसी का पलटवार
नई दिल्लीPublished: Sep 11, 2023 11:53:17 am
G20 Summit 2023: जी20 समिट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई विपक्ष नेता शामिल हुए थे। इस डिनर में शामिल होने पर ममता बनर्जी के फैसले पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है।


Adhir Ranjan Chowdhury Mamata Banerjee
G20 summit 2023: देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए जी20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक डिनर कार्यक्रम रखा था। इस डिनर समारोह में विदेशी मेहमानों के साथ देश के सभी मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को डिनर में बुलाया गया। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई विपक्षी नेताओं ने हिस्सा लिया। जी20 समिट में रात्रिभोज में शामिल होने के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है।