scriptCongress Candidate List: शाह के मुकाबले सोनल पटेल, खरगे की सीट पर उनके दामाद को टिकट | Congress Candidate List Sonal Patel against Amit Shah ticket for her son in law from Mallikarjun Kharge | Patrika News
राष्ट्रीय

Congress Candidate List: शाह के मुकाबले सोनल पटेल, खरगे की सीट पर उनके दामाद को टिकट

Congress Candidate List: कांग्रेस ने तीसरी सूची में गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए ।

Mar 22, 2024 / 07:30 am

Anand Mani Tripathi

congress_candidate_list_sonal_patel_against_amit_shah_ticket_for_her_son_in_law_from_mallikarjun_kharge_.png

Congress Candidate List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची में आठ राज्यों के 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इस सूची में 13 महिलाओं (22.80 फीसदी) के नाम शामिल हैं। अब तक कांग्रेस 139 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बाद कांग्रेस ने टिकटों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। तीसरी सूची में गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी।

अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से टिकट दिया गया है। गुजरात की गांधीनगर सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुकाबले में कांग्रेस ने सोनल पटेल को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कर्नाटक की परंपरागत सीट गुलबर्ग पर खरगे के दामाद राधा कृष्ण को उम्मीदवार बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को अरुणाचल पश्चिम से, प्रोफेसर एम वी राजीव गोड़ा को बेंगलूरु उत्तर और मंसूर अली खान को बेंगलूरु मध्य से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने राजस्थान की सीकर सीट इंडिया गठबंधन के सहयोगी मार्क्सवादी कम्युनिटी पार्टी के लिए छोड़ी है।

 

कांग्रेस ने अब तक 139 उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिनमें से महिलाओं की संख्या 20 है। पहली और दूसरी सूची में सिर्फ सात महिलाओं के नाम थे।

 

आठ राज्य, 57 प्रत्याशी-

अरुणाचल प्रदेश- 2

गुजरात – 11

कर्नाटक- 17

महाराष्ट्र- 7

राजस्थान- 6

तेलंगाना – 5

प. बंगाल- 8

पुडुचेरी- 1 सीट

 

एससी 8 (14.03 फीसदी)

एसटी 4 (07.01 फीसदी)

महिलाएं 13 (22.80 फीसदी)

अल्पसंख्यक 5 (08.77 फीसदी)

Hindi News/ National News / Congress Candidate List: शाह के मुकाबले सोनल पटेल, खरगे की सीट पर उनके दामाद को टिकट

ट्रेंडिंग वीडियो