नई दिल्लीPublished: Feb 06, 2023 12:08:12 pm
Prabhanhu Ranjan
Congress Protest on Adani Group issue: भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी पर अमरीकी रिसर्च फर्म द्वारा लगाए गए वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप पर देश का सियासी पारा हाई है। आज कांग्रेस इस मुद्दे पर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। संसद में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने सोमवार को भी जेपीसी की मांग को लेकर हंगामा किया।
Congress Protest on Adani Group issue: अडानी ग्रुप पर लगे वित्तीय फ्रॉड के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता संसद से लेकर सड़क तक विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। संसद परिसर में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर पार्टी की यूथ विंग, भारतीय युवा कांग्रेस अडानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तमिलनाडु, कर्नाटक, बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में कांग्रेस के कार्यकर्ता एलआईसी और बैंकों के दफ्तरों के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।