Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने Vinesh phogat को दिया जुलाना से टिकट, तोशाम में अब चौधरियों का दंगल, जानिए किसको कहां से मिला टिकट?

Haryana Congress 2nd List 2024: कांग्रेस ने रविवार को देर रात दूसरी सूची जारी की। इसमें गढ़ी सांपला-किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, होडल से राज्य इकाई के प्रमुख चौधरी उदयभान और जुलाना से पहलवान विनेश फोगट को मैदान में उतारा।

2 min read
Google source verification

Haryana Congress 2nd List 2024: कांग्रेस ने रविवार को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें तोशाम निर्वाचन क्षेत्र से अनिरुद्ध चौधरी का नाम शामिल है। भाजपा ने यहां से कांग्रेस छोड़कर आईं श्रुति चौधरी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह, टोहाना से परमवीर सिंह, महम से बलराम डांगी, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और गुरुग्राम (गुड़गांव) से मोहित ग्रोवर के नाम भी शामिल हैं।

मोहित ग्रोवर ने 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में गुड़गांव सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह भाजपा के सुधीर सिंगला से चुनाव हार गए थे। तोशाम विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहीं किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी, के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। यह घटनाक्रम कांग्रेस और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए उसकी चुनावी तैयारियों के लिए एक बड़ा झटका था।

जुलाना से चुनौती देंगी विनेश फौगाट

कांग्रेस ने 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक 41 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। 6 सितंबर को कांग्रेस ने 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस ने रविवार को देर रात दूसरी सूची जारी की। इसमें गढ़ी सांपला-किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, होडल से राज्य इकाई के प्रमुख चौधरी उदयभान और जुलाना से पहलवान विनेश फोगट को मैदान में उतारा।

8 अक्टूबर को तय होगी सरकार

गौरतलब है कि हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होना है। नामांकन की अंतिम तिथि 12 सितंबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 13 सितंबर को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। मतपत्रों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।